दिल्ली में सिर्फ ₹39 लाख में पाएं द्वारका और वसंत कुंज जैसे प्राइम लोकेशन में अपना घर, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
DDA Housing Scheme 2025: अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए खास है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 26 अगस्त 2025 से प्रीमियम हाउसिंग स्कीम शुरू की है, जिसमें रेडी-टू-मूव फ्लैट्स बेहद आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं।
इस योजना का मकसद दिल्ली के आम लोगों को बजट फ्रेंडली और प्राइम लोकेशन में घर उपलब्ध कराना है। फ्लैट्स का वितरण HIG, MIG और LIG कैटेगरी में किया गया है।

इन इलाकों में उपलब्ध हैं DDA फ्लैट्स
इस स्कीम में द्वारका, रोहिणी, वसंत कुंज, शाहदरा, पीतमपुरा, नंद नगरी, शालीमार बाग और झांगीरपुरी जैसे प्रमुख इलाकों में फ्लैट्स शामिल हैं। HIG, MIG और LIG कैटेगरी के फ्लैट्स के साथ-साथ सेल्फ-फाइनेंसिंग स्कीम भी उपलब्ध है। फ्लैट्स प्राइम लोकेशन और सभी बेसिक सुविधाओं के साथ रेडी-टू-मूव हैं।
DDA की इस स्कीम में फ्लैट्स तीन श्रेणियों में उपलब्ध हैं
- HIG (High Income Group): 39 यूनिट्स, कीमत ₹1.64 करोड़ से ₹2.54 करोड़ तक
- MIG (Middle Income Group): 48 यूनिट्स, कीमत ₹60 लाख से ₹1.5 करोड़ तक
- LIG (Low Income Group): 22 यूनिट्स, कीमत ₹39 लाख से ₹54 लाख तक
इसके अलावा कुछ सेल्फ-फाइनेंसिंग स्कीम के फ्लैट्स भी शामिल हैं, जिनकी कीमत ₹90 लाख से ₹1.07 करोड़ तक है। सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव स्थिति में हैं, यानी इन्हें खरीदते ही आप रहना शुरू कर सकते हैं।
DDA फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
DDA की वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट
खोलें।
Create Login पर क्लिक करें
नई खाता बनाने के लिए "Create Login" पर क्लिक करें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें
- नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर डालें।
- PAN नंबर, जन्मतिथि, लिंग और आधार नंबर भरें।
OTP वेरिफिकेशन करें
- "Request for OTP" पर क्लिक करें।
- मोबाइल/ईमेल पर आया OTP दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें
₹2,500 की रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन भुगतान करें।
लॉगिन करके फ्लैट चुनें
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने लॉगिन में जाएँ।
- जिस फ्लैट में दिलचस्पी है, उसे चुनें।
DDA फ्लैट की ई-नीलामी कैसे होगी
रजिस्ट्रेशन और लॉगिन
सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
फ्लैट चुनें
- लॉगिन करने के बाद वह फ्लैट चुनें जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
- फ्लैट की श्रेणी (HIG, MIG, LIG) और लोकेशन का ध्यान रखें।
EMD (Earnest Money Deposit) जमा करना
- चुने गए फ्लैट के लिए आवश्यक EMD राशि अपने बैंक खाते में रखें।
- यह राशि फ्लैट की बोली में वैध होगी।
ऑनलाइन बोली लगाएं
- नीलामी शुरू होने पर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बोली लगाएं।
- बोली लगाने की अंतिम तिथि और समय का ध्यान रखें।
- बोली की पुष्टि और डिमांड लेटर
- सबसे उच्च बोली लगाने वाले को DDA की ओर से डिमांड लेटर (Demand Letter) जारी किया जाएगा।
- इस लेटर के बाद फ्लैट का भुगतान और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रेडी-टू-मूव फ्लैट
DDA के तहत मिलने वाले सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव हैं, यानी भुगतान और रजिस्ट्रेशन के बाद आप तुरंत फ्लैट में रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें DDA Recruitment 2025: बिना परीक्षा 65 हजार तक की नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए होगी ये क्वालिफिकेशन












Click it and Unblock the Notifications