DDA Recruitment 2025: बिना परीक्षा 65 हजार तक की नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए होगी ये क्वालिफिकेशन
DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। DDA ने आर्किटेक्चर और डिज़ाइन क्षेत्र से जुड़े पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनमें उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा।
यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन लिखित परीक्षा की झंझट से बचना चाहते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त तय की गई है। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि सीधा इंटरव्यू के जरिए भर्ती की जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती
DDA की ओर से कुल 6 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें शामिल हैं:
- आर्किटेक्ट - 2 पद
- लैंडस्केप आर्किटेक्ट - 1 पद
- इंटीरियर डिज़ाइनर - 2 पद
- अर्बन डिज़ाइनर - 1 पद
ये भी पढ़ें: DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025: ITI पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Arch, B.Sc या M.Arch डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
DDA की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
- आर्किटेक्ट - ₹65,000
- लैंडस्केप आर्किटेक्ट - ₹65,000
- इंटीरियर डिज़ाइनर - ₹65,000
- अर्बन डिज़ाइनर - ₹50,000 से ₹65,000
ऐसे करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू का स्थान, जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट और अन्य जानकारी उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: LIC Recruitment 2025: AAO और AE पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, कौन कर सकता है अप्लाई?












Click it and Unblock the Notifications