Covid19: दिल्लीवासियों के लिए आई राहत भरी खबर, कोरोना मामलों में आज आ सकती है भारी गिरावट
नए साल की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने ऐसी रफ्तार पकड़ी थी कि रोजाना के केस 28 हजार तक पहुंच गए थे। आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने थोड़ी राहत भरी खबर दी है।
नई दिल्ली,17 जनवरी: नए साल की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने ऐसी रफ्तार पकड़ी थी कि रोजाना के केस 28 हजार तक पहुंच गए थे। ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू के बीज आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने थोड़ी राहत भरी खबर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में 14,000 से लेकर 15,000 तक कोरोना के नए मामले सामने आ सकते हैं। बता दें कि रविवार को राजधानी में 18 हजार 286 मामले दर्ज किए गए थे।
13 जनवरी को आए थे 28 हजार से अधिक मामले
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में तेजी से कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। आज से करीब 4 दिन पहले यानी कि 13 जनवरी को दिल्ली में 28,867 कोरोना के मामले सामन आए थे। ऐसे में अब 13 तारीख के बाद लगातार मामलो में गिरावट दर्ज की जा रही है। जो दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर है।
Recommended Video
1 लाख 28 हजार से अधिक लोगों को लगी प्रीकॉशन डोज
कोरोना के संक्रमण की तेजी के बाद देश में वक्सीन की प्रीकॉशन डोज की शुरुआत हुई थी। अबतक दिल्ली में 1,28000 लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगचुकी है। इसके साथ ही दिल्ली में 100 प्रतिशत योग्य लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 80 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है।
देश में कोरोना का कहर
देश मेें भी कोरोना वायरस का तांडव बरकरार है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 58 हजार 089 नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में इस दौरान कोविड-19 से 385 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 1 लाख 51 हजार 740 मरीज ठीक हो गए हैं। हालांकि देश में आज सोमवार कल (रविवार) से 13,113 कम मामले आए हैं। रविवार को देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 71 हजार 202 मामले आए थे।
यह भी पढ़ें : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली को लिया निशाने पर, बोले- इससे सटे जिलों में हुआ कोरोना बेकाबू












Click it and Unblock the Notifications