Covid-19: दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी के ऊपर, 24 घंटे में सामने आए 21259 नए केस
नई दिल्ली, 11 जनवरी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों का आंकड़ा फिर से 20 हजार के पार पहुंच गया है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी में कुल 21259 कोविड मरीज सामने आए, जबकि 23 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में अब तक कोरोना से मरने वाली की कुल संख्या 25200 हो गई है। दिल्ली में इसे महामारी की चौथी लहर कहा जा रहा है, इसके प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 25.65 फीसदी हो गई है।

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो अभी 74,881 लोग अस्पतालों, घरों और सरकारी आइसोलेशन में कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। महामारी संकट में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है, पिछले 24 घंटे में 197617 लोगों ने और 15 से अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन की डोज दी। 15 से 17 वर्ष की उम्र के 51894 बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक दी गई है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को सरकार ने कई नए प्रतिबंध जारी किए।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: टीवी सीरियल Bhabhi Ji Ghar Pr Hain की Neha Pendse कोरोना संक्रमित, कहा- इंट्रोवर्ट होना कभी-कभी फायदेमंद
एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां कोविड-19 की जांच कराने वाला पर व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है। डीडीएमए ने बीते सोमवार की बैठक के बाद आज यानी मंगलवार को अपनी गाइडलाइंस में कुछ बदलाव कर उसे जारी किया। डीडीएमए ने अपने संशोधित दिशानिर्देशों में कहा कि दिल्ली में अब सभी निजी कार्यालय अगले आदेश तक बंद रहेंगे, सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का पालन करना होगा। हालांकि प्रतिबंधों में छूट प्राप्त कुछ ऑफिस खोले जा सकते हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में अब सभी रेस्तरां और बार में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगी, यहां से टेकअवे की अनुमति रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications