टीवी सीरियल Bhabhi Ji Ghar Pr Hain की Neha Pendse कोरोना संक्रमित, कहा- इंट्रोवर्ट होना कभी-कभी फायदेमंद
मुंबई। कोरोना का प्रकोप अब आम लोगों के साथ-साथ सिनेमा और टीवी जगत के एक्टर-एक्ट्रेसों को भी अपने चपेट में ले रहा है। इसी कड़ी में टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं कि अनीता भाभी का किरदार करने वालीं नेहा पेंडसे भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। नेहा ने इंस्टा स्टोरी के जरिये ये जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी के संपर्क में नहीं आई हैं और घर में क्वांरटीन हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने व्यवहार को इंट्रोवर्ट बताया है।

एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि वायरस को दो साल तक चकमा देने के बाद, दुर्भाग्य से इसने मुझे पकड़ लिया है। टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं होम क्वारंटीन में हूं। पिछले कुछ दिनों से बाहर कदम नहीं रखा है या किसी से नहीं मिली हूं। इंट्रोवर्ट होना कई बार हेल्पफुल हो सकते हैं। बता दें कि कोविड-19 देश में तेजी से फैल रहा है और इसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है।
टीवी के कई बड़े कलाकार और पॉपुलर हस्तियां कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। पिछले कुछ दिनों में वरुण सूद, काम्या पंजाबी, शिखा सिंह, एलिस चौधरी, सिमरन बुधरूप, सुमोना चक्रवर्ती सहित कई कलाकार और उनकी फैमिली कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें कि इस बीच, मोहित मलिक और अदित शिरवाइकर मलिक के बेटे एकबीर, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के बेटे निर्वैर सहित इंडस्ट्री के स्टार किड्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications