कोरोना लॉकडाउन के 1 साल में 110 राष्ट्राध्यक्षों से मीटिंग हुई, भारत ने दुनियाभर को वैक्सीन दी: PM मोदी

नई दिल्ली। आज संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यमंत्री वी मुरलीधरन समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

COVID-19 lockdown one year: PM Narendra Modi in Parliamentary meeting of BJP, talks on vaccine and other issues

मोदी ने कहा- हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि
अर्जुन राम मेघवाल बोले कि, "ये कितनी बड़ी बात है कि दूसरे देश के लोग भारत से कभी दवाई मंगाते हैं तो कभी वैक्सीन आॅर्डर करते हैं। दुनियाभर की नजरें भारत सरकार के प्रयासों पर रहीं। इससे भारत का सामर्थ्य कोविड-काल में भी बढ़ा। भारत के 135 करोड़ लोगों ने अपनी जो ताकत दिखाई, उस सेवा के माध्यम से किसी को भूखा नहीं सोने दिया गया।"

COVID-19 lockdown one year: PM Narendra Modi in Parliamentary meeting of BJP, talks on vaccine and other issues
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोविड-काल लॉकडाउन का एक वर्ष पूरा हो रहा है। हमारा 365 दिनों में 110 विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन दिनों भारत के सामर्थ्य का साक्षात्कार हुआ। दुनियाभर को मदद पहुंचाई गई। हमारी वैक्सीन को सराहा गया।"
COVID-19 lockdown one year: PM Narendra Modi in Parliamentary meeting of BJP, talks on vaccine and other issues

जीएमसी बालयोगी सभागार में हुई बैठक
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक आज जीएमसी बालयोगी सभागार, संसद भवन हुई है। इसी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस आयोजित बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी व राज्यमंत्री श्री वी. मुरलीधरन का भाजपा के अन्य नेताओं का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+