Delhi: बच्चे गए थे स्कूल, पीछे से मम्मी-पापा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा

Delhi Suicide case, Delhi Madhu Vihar, Delhi couple suicide, Delhi Police, delhi crime news, husband wife Suicide, दिल्ली आत्महत्या मामला, दिल्ली मधु विहार, दिल्ली युगल आत्महत्या, दिल्ली पुलिस, दिल्ली अपराध समाचार, पति प

Delhi Couple Suicide: देश में आत्महत्याओं की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां के मधु विहार इलाके में घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

कथित तौर पर बताया जा रहा है कि कपल ने आत्महत्या की है, फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मधु विहार इलाके में रहने वाले एक जोड़े ने बुधवार (5 जुलाई) को उस वक्त घर में सुसाइड कर ली, जब बच्चे स्कूल गए थे।

Delhi Couple Suicide

घर के अंदर मिला लाश

पुलिस ने बताया कि पुलिस स्टेशन मधु विहार में गली नंबर -10, वेस्ट विनोद नगर में अपने घर में एक जोड़े द्वारा आत्महत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई। जहां जाकर देखा तो घर के अंदर दो लाश मिली।

बच्चे गए थे स्कूल, आकर देखा तो...

पुलिस को चन्द्रशेखर ने सूचना दी थी, जो कि दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर का रहने वाला है और मृतक का छोटा भाई है। उन्होंने बताया कि दिनेश तिवारी अपनी पत्नी नीलम तिवारी और 17 और 12 साल के दो बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहता था।

पुलिस ने आगे बताया कि जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने फ्लैट को अंदर से बंद पाया। अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने अपने चाचा (चंद्रशेखर) को इस बारे में बताया। उसने दरवाजा तोड़ा और कमरे में दंपति की लाश पड़ी हुई पाई।

सुसाइड नोट मिला

वहीं शवों के पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने उन कथित व्यक्तियों के नामों का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेजकर मामला की जांच शुरू कर दी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+