हर महीने वैक्सीन की 80-85 लाख डोज दे केंद्र, 3 महीने में पूरी दिल्ली का कर देंगे टीकाकरण- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास केवल 5-6 दिनों के लिए वैक्सीन बची है...
नई दिल्ली, 08 मई: देश में जारी कोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें राजधानी में टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में कोविड वैक्सीन की डोज नहीं मिल रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उनके पास अभी भी कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी है और अगर केंद्र सरकार इस कमी को पूरा करे तो वो महज तीन महीनों के भीतर पूरी दिल्ली के लोगों का टीकाकरण कर सकते हैं।
Recommended Video

प्रेस कॉ़न्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमें सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर है, क्योंकि उन्हें अभी तक कोरोना वायरस का टीका नहीं लगा है। मैं केंद्र सरकार और विशेषज्ञों से अपील करता हूं कि जितना जल्दी हो सके, बच्चों के लिए वैक्सीन लेकर आएं। दिल्ली में फिलहाल टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन हमारे पास केवल 5-6 दिनों के लिए वैक्सीन बची है।'
'हर महीने हमें कोविड वैक्सीन की 80-85 लाख डोज दे केंद्र'
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'दिल्ली में तीन महीनों के भीतर टीकाकरण अभियान पूरा करने के लिए हम हर रोज 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगानी होगी। अभी हम हर रोज केवल एक लाख लोगों को ही वैक्सीन लगा पा रहे हैं। मैं केंद्र सरकार से गुजारिश करता हूं कि वो हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराए। अगर दिल्ली सरकार को हर महीने कोरोना वायरस वैक्सीन की 80 से 85 लाख डोज दी जाएं तो हम पूरी दिल्ली का टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।'
'टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश'
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वयारस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा कि वो टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और तैयारियों का जायजा लें।'












Click it and Unblock the Notifications