Delhi Covid-19: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 57 नए मामले आए सामने
Delhi Covid-19: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 57 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली, 20 अगस्त: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले कम होते दिख रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतें ना के बराबर हो रही हैं। शुक्रवार (20 अगस्त) को दिल्ली सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 57 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिन में दिल्ली में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 46 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। दिल्ली में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 459 है।
Recommended Video

दिल्ली में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.08% है। वहीं पिछले 24 घंटों में 73718 कोरोना सैंपल टेस्ट की गई है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 25079 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1437274 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 1411736 है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 144929 कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई है। जिसमें से 106733 पहली डोज थी और 38196 दूसरी डोज लगाई गई है। दिल्ली में वैक्सीनेशन आंकड़ा 12100127 है।
दिल्ली में गुरुवार (19 अगस्त) को दैनिक कोविड मामले 15 महीने में पहली बार सबसे कम 25 नए मामले सामने आए थे। गुरुवार को पिछले 24 घंटों में, 69,160 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था। जिसमें से 25 लोग कोविड-19 सक्रमित मिले थे। यह पिछले 15 महीनों में 24 घंटे में सामने आए सबसे कम मामले थे। 01 अप्रैल 2020 को 24 घंटे में दिल्ली में 32 मामले दर्ज किए गए थे।
जुलाई के बाद से दिल्ली में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.1% के आसपास स्थिर हो गई है। वहीं हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 0.07% से नीचे रहा है, जो गुरुवार को घटकर 0.04% हो गया था। हालांकि दिल्ली में कोरोना के मामले तो कम हुए हैं लेकिन स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications