दिल्ली में पहली बार कोरोना संक्रमण से एक दिन में 400 से ज्यादा मौतें, 25 हजार नए मामले

नई दिल्ली, 2 मई: राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया है कि राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 412 मरीजों का मौत हुई हैं। ये एक दिन में दिल्ली में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है, ये पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन में 400 से ज्यादा में कोरोना रोगियों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 16,559 हो गई है।

delhi register 412 deaths, delhi 25219 new cases, Coronavirus, Delhi, दिल्ली में कोरोना, कोरोना वायरस, दिल्ली

दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 25,219 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 11,74,552 हो गई है। दिल्ली में अब कोरोना के 96,747 एक्टिव मामले हैं। राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 31.61 फीसदी पर पहुंच गई है। देश में भी कोरोना मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को पहली बार देश में चार लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं। ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के किसी भी देश में ये पहला मौका है, जब चार लाख से ज्यादा केस आए हों।

दिल्ली में लॉकडाउन भी बढ़ा

दिल्ली में बीते 15 दिनों से लॉकडाउन लागू है। कोरोना पर काबू की बात कहते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने ये लॉकडाउन लागू किया है। हालांकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं शनिवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। राजधानी में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से ही लॉकडाउन लागू है। छह दिन के लिए लॉकडाउन शुरू में लगा था, जिसके बाद इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल यह 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था, अब लॉकडाउन को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+