दिल्ली में सिर्फ तीन दिन की वैक्सीन बची, केंद्र मई में और टीके देने से कर रहा इनकार: सिसोदिया
दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लिए सिर्फ तीन दिन की वैक्सीन बची: सिसोदिया
नई दिल्ली, 17 मई: दिल्ली सरकार ने कहा है कि उनके पास कोरोना टीकों की कमी है। अगर अगले तीन दिन में उनको वैक्सीन नहीं मिलती है तो 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण रोकना पड़ेगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हमें सूचित किया है कि दिल्ली को मई महीने में 45 साल से ज्यादा के लोगों के लिए 3.83 लाख वैक्सीन मिलेगी लेकिन 18-44 आयु वर्ग के लिए इस महीने और वैक्सीन नही मिल पाएगी। अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन नही मिली तो 18-44 आयु वर्ग के सारे वैक्सीनेशन सेंटर्स इस महीने के लिए मजबूरन बंद करने पड़ेंगे।

सिसोदिया ने कहा, मैंने केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि दिल्ली को 18-44 आयु वर्ग के लिए भी कम से कम उतनी वैक्सीन तुरंत उपलब्ध करवाई जाए जितनी 45 से ज्यादा आयु वर्ग के लिए मिल रही हैं। साथ ही हम केंद्र सरकार से मांग करते है वैक्सीन की आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। किस राज्य को कितनी वैक्सीन आवंटित हो रही है इसका डाटा सार्वजनिक किया जाए। सरकारी सिस्टम और प्राइवेट सिस्टम को कितनी वैक्सीन दी जा रही है, इसका डाटा भी सार्वजनिक किया जाए।
मनीष सिसोदिया ने वैक्सीन को लेकर केन्द्र सरकार को पत्र भी लिखा है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन का काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द ज्यादा से लोगों को वैक्सीन लगा सकें लेकिन वैक्सीन का अभाव है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जो वॉक-इन की सुविधा शुरू हुई है, बड़े स्तर पर इस आयु वर्ग का वैक्सीनेशन जारी है, इसमें केंद्र सरकार से भी हमें सहयोग की अपेक्षा है।
सिसोदिया ने कहा कि अभी दिल्ली के पास में 45 प्लस के लिए अगले 4 दिन की वैक्सीन है, लेकिन केंद्र की तरफ से आगामी दिनों में पौने चार लाख वैक्सीन और मिल जाएगी। 18 से 44 उम्र के लिए हमारे पास आज के बाद केवल 3 दिन की वैक्सीन बचेगी, तो इस आयु वर्ग के लिए भी हमें और वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए लेकिन इसस वर्ग के लिए केंद्र से भरोसा नहीं मिला है।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications