राहत की खबर, पूर्वी दिल्ली के श्मशान घाटों में कोविड शवों के अंतिम संस्कार का आंकड़ा हुआ 'जीरो'

नई दिल्ली, 08 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की लहर को काबू कर लिया गया है। राहत की बात है कि अब यहां 400 से भी कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं, इस बीच एक और अच्छी खबर यह है कि लगभग दो महीनों में पहली बार बीते वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पूर्वी दिल्ली के श्मशान घाटों में कोविड -19 पीड़ितों के किसी भी शव को नहीं लाया गया। बता दें कि दिल्ली के इस हिस्से में श्मशान घाटों में बड़ी संख्या में लोगों की लाशें देखी गई थीं, जिन्होंने राजधानी में कोरोना की चौथी लहर के बाद दम तोड़ दिया था।

coronavirus Covid 19 bodies in crematorium of East Delhi are Zero

पूर्वी एमसीडी के रिकॉर्ड के अनुसार, 5 और 6 जून को कोई कोविड -19 संबंधित दाह संस्कार नहीं हुआ और बाकी दिनों के दौरान दाह संस्कार की संख्या भी पिछले दो महीनों की स्थिति की तुलना में बहुत कम थी। उस दौरान कोविड के कारण दम वाले सौकड़ों मरीजों के शवों का दाह संस्कार श्मशान घाटों के वर्कर्स ने किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ईस्ट एमसीडी के मेयर निर्मल जैन ने कहा, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने लोगों को राहत थी, मुझे श्मशान केंद्रों से रोजाना डेटा मिल रहा है। पिछले 2-3 दिनों से कोरोना वायरस संबंधी दाह संस्कार का लगभग जीरो मामला सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में 28 हाथियों का हुआ कोरोना टेस्‍ट, कुछ दिनों पहले शेरनी की हुई थी मौत

सामने आए कुल 316 नए केस
देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना का प्रकोप अब थमता नजर आ रहा है। मंगलवार को दिल्‍ली में कुल 316 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हए हैं। वहीं दिल्ली कोविड पॉजिटिव दर 0.44 . है। वहीं पिछले 24 घंटे में 521 ठीक हुए और 41 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। स्‍वास्‍थ मंत्रालय के हेल्‍थ अपडेट के अनुसार दिल्‍ली में अब तक 14,29,791 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं कोविड 19 से अब तक 14,00,161 लोग रिकवर हो चुके हैं। दिल्‍ली में कोरोना से मरने वालो की कल संख्‍या 24,668है और वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 4,962 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+