दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ी के उपयोग करने का लगा आरोप

Atishi Marlena: दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। आचार संहिता का उल्लंघन मामले में कालकाजी सीट से AAP प्रत्याशी आतिशी मार्लेना के खिलाफ यह FIR रिटर्निंग अधिकारी ने दर्ज कराई है। उनके ऊपर निजी कार्यालय के लिए सरकारी गाड़ी के उपयोग करने का आरोप लगा है।

यह आरोप मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का है। शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 7 जनवरी को लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की।

delhi election 2025 jpg

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अतिशी ने सरकारी वाहन का उपयोग चुनावी गतिविधियों के लिए किया, जो जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के निर्देशों का उल्लंघन है। इस निर्देश में चुनाव प्रचार या चुनाव से संबंधित यात्रा के लिए आधिकारिक वाहनों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले को दर्ज किया है।

एफआईआर में क्या लिखा है?

एफआईआर दस्तावेज में कहा गया है: "श्रीमती अतिशी मार्लेना, मुख्यमंत्री, NCT दिल्ली के खिलाफ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने और अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने की शिकायत। 08.01.2025 को इस कार्यालय में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने और पीडब्लूडी , GNCTD के सरकारी वाहन संख्या DL-IL-AL1469 का राजनीतिक उद्देश्य के लिए उपयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई।"

एफआईआर में आगे कहा गया है, "इस प्रकार, राजनीतिक उद्देश्य के लिए उपयोग किया गया सरकारी वाहन संख्या DL-IL-AL1469 मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है और GAD के उपरोक्त पत्र में दिए गए निर्देशों का भी उल्लंघन करता है। यह संबंधित अधिकारी (श्री संजय कुमार, कार्यकारी अभियंता, दक्षिण पूर्व सड़क विभाग 2) के खिलाफ धारा 223 के तहत कार्रवाई की मांग करता है।"

मुझ पर बिना किसी जांच के एफआईआर दर्ज कर दी गई:आतिशी

इस बीच, मुख्यमंत्री अतिशी ने शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतिशी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण में प्रवेश वर्मा 1100 रुपये बांटते हुए दिखाई दिए। महिलाओं ने टीवी पर आकर कहा कि उन्हें 1100 रुपये दिए गए ताकि वे कमल के बटन को दबाएं। कुछ दिन बाद, प्रवेश वर्मा ने ट्वीट करके एक फोटो साझा की, जिसमें वह हेल्थ कैंप आयोजित कर रहे थे और चश्मे का वितरण कर रहे थे। इसके बाद, किदवई नगर के इलाके में उन्होंने अपने नाम के साथ चद्दर और डबल बेडशीट भी बांटी। इस सब के बीच चुनाव आयोग को कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखाई देता, जबकि मुझ पर बिना किसी जांच के एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसलिए यह स्पष्ट है कि इस मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ है।

जानिए, अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा ?
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा पर शिकायत को लेकर हमला किया और कहा, "उनके नेता खुलेआम पैसे, साड़ियाँ, कंबल, सोने की चेन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी न तो एक FIR दर्ज होती है। लेकिन मुख्यमंत्री अतिशी जी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े हुए सिस्टम को लोगों के साथ मिलकर बदलना और साफ करना होगा। दोनों BJP और कांग्रेस इसी सड़े हुए सिस्टम का हिस्सा हैं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आज विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरना है। हालांकि, यह नामांकन सोमवार को भरा जाना था लेकिन समय मिस करने की वजह से वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं। इससे पहले, आतिशी ने 13 जनवरी को कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया था और गुरुद्वारे में माथा भी टेका था। आतिशी ने सोमवार को रोड शो भी निकाला था।

दिल्ली में कब हैं चुनाव?
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 70 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित होंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी इसी के तहत आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

आप,भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
अरविंद केजरीवाल के अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में 2 बार जीत हासिल कर चुकी है और तीसरी बार जीतने के लिए ताकत लगा रही है। वहीं, बीजेपी इस चुनाव को दिल्ली की सत्ता में वापसी की चाबी मानकर पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में बराबर बनी हुई है और अकेले इस चुनावी में मैदान में है।

यह भी पढ़े Delhi Assembly Election: कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने कालकाजी सीट से भरा नामांकन, सीएम आतिशी पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+