रिश्वत के मामले में फंसीं AAP की महिला विधायक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। दिल्ली एक के बाद के विधायकों पर हो रहे केस की अगली कड़ी में विधायक सरिता सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर रिश्वत लेने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, AAP विधायक सरिता सिंह पर रिश्वत लेने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पहले भी दर्ज हो चुका है केस
इसके पहले नवंबर 2015 में भी सरिता सिंह के खिलाफ एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया गया था।
कई विधायक हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें कि भ्रष्टाचार, मारपीट, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ से लेकर जमीन हड़पने तक के मामलों में AAP विधायकों पर केस हो चुके हैं। पार्टी के 15 से ज्यादा विधायकों के खिलाफ ऐसे मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। जबकि 10 से अधिक गिरफ्तार भी हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications