केजरीवाल की तरह ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ता दिखाई देगा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बनाम असदुद्दीन ओवैसी की लड़ाई तेज होती जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली के किरारी में रैली के दौरान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंन कहा, 'अभी तो केजरीवाल ने हनुमान चालीसा ही पढ़ना शुरू की है, आप देखना आगे आगे क्या होता है, ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ता दिखाई देगा।'

केजरीवाल के शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने पर बोले योगी आदित्यनाथ

केजरीवाल के शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने पर बोले योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल शाहीन बाग में बिरयानी खिलाते हैं और हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, वो यह बताने के लिए की मैं हिंदू हूं। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी एक बार गुजरात के मंदिर में गए थे, लेकिन उन्हें बैठने का सलीका नहीं पता था। उस दौरान पंडित को कहना पड़ा की यह मंदिर है मस्जिद नहीं।

हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते: रवि किशन

हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते: रवि किशन

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, 'केजरीवाल को शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अचानक याद आई है कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते। हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं, ये चुनाव वो हार रहे हैं।'

एआईएमआईएम का योगी को जवाब

एआईएमआईएम का योगी को जवाब

असदुद्दीन ओवैसी की ओर से एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमें हमारा संविधान नमाज पढ़ने की इजाजत देता है। वारिस पठान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'योगी आदित्यनाथ ने संविधान की शपथ ली है, लेकिन ये बिल्कुल वैसी ही भाषा है जो शाहीन बाग के टेररिस्ट की थी। भारत में जितना तुम्हें हनुमान चालीसा पढ़ने का हक है, उतना ही असदुद्दीन ओवैसी को कुरान और नमाज पढ़ने का हक है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+