'स्वच्छ यमुना परियोजना' को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, काम में देरी को लेकर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को स्वच्छ यमुना परियोजना को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने काम में देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले सप्ताह तक एक विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उस समय एक और बैठक आयोजिज की जाएगी जिसमें संशोधित समयसीमा के अनुसार हर परियोजना पर गौर किया जाएगा।

Arvind kejriwal

ये सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है- केजरीवाल

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'स्वच्छ यमुना परियोजना' दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, इसलिए इसके काम में देरी होना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें यमुना की सफाई की प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में काम करना चाहिए। हर उप-परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए।

अगले कुछ महीनों में पूरी हो सकती है परियोजना

इस मीटिंग में केजरीवाल के अलावा जल मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हुए। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने चार प्रमुख नालों- नजफगढ़, सप्लीमेंट्री, शाहदरा, और बारापुला की सफाई के लिए विस्तृत योजना पेश की। केजरीवाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अपशिष्ट जल सीधे नदी में नहीं जाए। उन्होंने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में सेप्टिक टैंक की सफाई की एक अहम परियोजना की भी समीक्षा की। सीएम ने कहा कि इन परियोजना के अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+