दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, अफरातफरी के बीच पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार सुबह अपने कैंप ऑफिस में जनसुनवाई कर रही थीं, तभी अचानक एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जोर से चिल्लाते हुए सीएम को थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने हमलावर को तुरंत काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हाथापाई के दौरान रेखा गुप्ता को चोटें भी आई हैं।

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की निंदा की
हमले की खबर फैलते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे "लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला" बताया।
यह घटना महिला सुरक्षा की पोल खोलती है- देवेंद्र यादव
वहीं इस घटना पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?'
ये भी पढ़ें ये भी पढ़ें Delhi Rains: दिल्ली- NCR में जमकर हुई बारिश, यमुना खतरे के निशान से ऊपर, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने लाया गया
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब मुख्यमंत्री अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। उसी दौरान एक शख्स अचानक अंदर आया और हंगामा करने लगा। उसने न केवल जोर-जोर से चिल्लाया बल्कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने लाया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें भतीजी को डांट दिया तो भतीजे ने चाचा की कर दी हत्या, Delhi के नंद नगरी में खौफनाक वारदात से फैली सनसनी












Click it and Unblock the Notifications