सीएम केजरीवाल बोले- बीजेपी मुझे जेल भेजना चाहती है, ये वोटर तय करेंगे केजरीवाल को जेल भेजना चाहते हैं या नहीं
जेल से बाहर आने के बाद से अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के लिए सीएम केजरीवाल राजधानी में रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के रोड शो में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलता है। सीएम ने दावा किया कि है कि भाजपा उन्हें दोबारा जेल में कैद करने की साजिश रच रही है।

(बीजेपी) कह रहे हैं कि केजरीवाल को फिर से जेल जाना होगा लेकिन अगर आप 25 मई को अगर आप 'कमल' का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना होगा, लेकिन अगर आप उनके समर्थन में वोट करेंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा।
इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को आपने वोट दिया तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा तो ध्यान रखना केजरीवाल को जेल भेजना है या नहीं।
बता दें दिल्ली में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे के साथ लड़ रहे हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी 5 और कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा। याद रहे दिल्ली में वर्तमान समय में सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "They (BJP) are saying Kejriwal has to go to jail again...On 25th May, if you press the 'kamal' button I will have to go to jail but if you vote in support of the INDIA alliance candidate then I won't have to go to jail..So, keep in mind… pic.twitter.com/JWLSBNgo6H
— ANI (@ANI) May 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications