दिल्‍ली: अलीपुर घटना स्‍थल पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल अलीपुर के उस स्‍थान पर शुक्रवार को पहुंचे जहां पर कल शाम पेंट फैक्‍ट्री में अचानक आग लग गई थी। सीएम केजरीवाल घटना स्‍थल पर जाकर खुद पड़ताल की, इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि इस घटना में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं।

cm

इसके साथ ही दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने इस घटना स्‍थल पर मृतकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये का मुजावजा देने की घोषणा की और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, इसके अलावा जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्‍हें दिल्‍ली सरकार की ओर से 20,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

Recommended Video

    अलीपुर घटना स्‍थल पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

    सीएम ने ये भी बताया कि इस आगजनी में जिन लोगों की दुकानें जली हैं उनके नुकसान का आंकलन करने के बाद मुजावजा दिया जाएगा।

    बता दें गुरुवार की धाम दिल्‍ली की घनी आबादी वोले अलीपुर में ये घटना घटी।यहां पर भीड़ भरे क्षेत्र में एक पेंट फैक्‍ट्री थी जिसमें गुरुवार की शाम अचानक आग भड़क उठी और पेंट केमिकल के कारण कुछ ही देर में आग बढ़ती गई और वहां मौजूद कई लोगों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली के अलीपुर में उस घटना स्‍थकल आग लग गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा "11 लोगों की मौत हो गई है और 4 घायल हो गए हैं। पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। 20,000 रुपये दिए गए। आग में जलने वाली आसपास की दुकानों और घरों को भी नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+