मेडल जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों से सीएम ने की मुलाकात, वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा देने का किया वादा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। थाइलैंड के पटाया में संपन्न हुई इस चैंपियनशिप में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पांच दिव्यांग खिलाड़ी दिल्ली में ही रहते हैं। सीएम ने इन पांच खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ करते हुए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर खिलाड़ियों ने वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए देश की राजधानी दिल्ली में पर्याप्त सुविधा नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की। केजरीवाल ने खिलाड़ियों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली खेल मंत्री आतिशी को राजधानी में खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया।
इस मुलकात के दौरान सीएम केजरीवाल ने खिलाड़ियों को दिल्ली में वॉटर स्पोर्ट्स के लिए पूरा सपोर्ट करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही ओलंपिक व पैरालंपिक के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण सुविधाओं को विकसित करने का भी वादा किया है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा
"विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियन में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से मिला, ये सभी दिल्ली में रहते हैं। ये सभी खिलाड़ी सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब में प्रैक्टिस करते हैं। मैंने खेल मंत्री को आदेश दिया है कि इन खिलाड़ियों के भविष्य की तैयारी के लिए जिन-जिन सुविधाओं को जरूरत है, वो सारी सुविधाएं सरकार उन्हें मुहैय्या करवाएगी। मैं सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
विश्व ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के अपने उन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से मिला जो दिल्ली में रहते हैं। ये खिलाड़ी सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास करते हैं। मैंने सम्बंधित मंत्री को आदेश दिए हैं कि इन खिलाड़ियों को भविष्य की तैयारी के लिए… pic.twitter.com/iggtqxafFK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications