दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने किया RO प्लांट का निरीक्षण, बोले- हर शख्स को मिलेगा 20 लीटर शुद्ध पेयजल

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरओ प्लांट्स का निरीक्षण किया साथ ही हर शख्स को 20 लीटर शुद्ध पेयजल मिलने की बात कही है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मायापुरी इलाके में नए स्थापित आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक निवासी को हर दिन 20 लीटर शुद्ध पानी मिलेगा।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार वाटर एटीएम लगाए गए हैं और दिल्ली सरकार ने झुग्गी झोपड़ियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को रिवर्स ऑस्मोसिस प्रक्रिया का उपयोग करके उपचारित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 500 वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई है।

CM Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 20 लीटर शुद्ध पानी के लिए एक कार्ड बनेगा जो वाटर एटीएम की तरह है। इसके माध्यम से गंदे पानी वाले जगहों पर प्रत्येक व्यक्ति को 20 लीटर शुद्ध पानी मिल सकेगा। हम जानते हैं कि अमीर लोग अपने घर पर आरओ लगाते हैं लेकिन अब गरीब लोग भी वही पानी पिएंगे।

Recommended Video

    दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने किया RO प्लांट का निरीक्षण, बोले- हर शख्स को मिलेगा 20 लीटर शुद्ध पेयजल

    दिल्ली सीएम ने कहा कि एटीएम झुग्गियों और अन्य घनी आबादी वाले इलाकों के पास लगाए जाएंगे, जहां पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकती है। ट्यूबवेलों से निकाले गए पानी को आरओ प्लांट में प्यूरीफाई किया जाएगा और फिर वाटर एटीएम के माध्यम से लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।

    इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को कई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में दूषित पानी की समस्या को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने ये भी घोषणा की थी कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए शहर भर के 20 स्लम समूहों में रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) आधारित शुद्धिकरण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

    सीएम केजरीवाल ने आधिकारिक बयान में कहा कि यदि किसी क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति की समस्या है तो उसे पूरी तरह समाप्त किया जाए। जिन क्षेत्रों में दूषित पानी मिल रहा है, उनकी पहचान तुरंत की जानी चाहिए और इसके स्थायी समाधान और कार्यान्वयन के लिए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की जानी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+