'बहुत-बहुत शुभकामनाएं', ED हिरासत में अरविंद केजरीवाल ने किसको दी बधाई?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। कोर्ट से निकलते हुए केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान को पिता बनने की बधाई दी।

जब केजरीवाल ईडी की हिरासत में कोर्ट से बाहर निकल रहे थे तब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा, लेकिन केजरीवाल ने बिना किसी सवाल का जवाब दिए मुस्कुराते हुए कहा, 'मान साहब को बेटी हुई है, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

kejriwal-congratulations-to-bhagwant-maan

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया है। पंजाबी सीएम ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

भगवंत ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले कल देर रात मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर को एडमिट करवाया गया था।

आपको बता दें कि भगवंत मान की पूर्व पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। उनका तलाक 2015 में हुआ था। पंजाब सीएम को पहली पत्नी से एक लड़का और एक लड़की है जो कि फिलहाल उनके साथ नहीं रहते हैं। भगवंत मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर और दोनों बच्चे कनाडा में रहते हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की डॉ गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। उनके शादी में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे थे। चंडीगढ़ में रखे गए आनंद कारज में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवार और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कई नेता यहां पहुंचे थे। सीएम मान की पत्नी गुरुप्रीत कौर डॉक्टर हैं। वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+