Atishi News: नेहरू कैंप में सीएम आतिशी ने की महिलाओं से मुलाकात

New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी भी अपनी रणनीति के तहत दिल्ली फतह करने के लिए जोरशोर से काम कर रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी समेत वरिष्ठ नेता जमीन पर उतर गए हैं।

इसी के तहत मुख्यमंत्री आतिशी बीते दिन नेहरू कैंप में महिलाओं से मुलाकात की। आतिशी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- पदयात्रा में महिलाओं के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखकर दिल भर आया।

Atishi

उन्होंने कहा, महिला सम्मान योजना और अपने भाई अरविंद केजरीवाल द्वारा इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करने के फैसले से महिलाएं बहुत खुश है। इनकी आंखों में झलकता विश्वास और मुस्कान हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

बता दें कि आज आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से बड़ा वादा किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि 60 साल ऊपर के बुजुर्ग का इस योजना में फ्री इलाज होगा।

इस दौरान केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर चुनाव बाद आम आदमी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो 'संजीवनी योजना' को लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग प्राइवेट या सरकारी जिस अस्पताल में इलाज कराना चाहेंगे, उनका इलाज फ्री कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+