दिल्ली में 75 जगह लगाया गया 115 फीट ऊंचा तिरंगा, केजरीवाल बोले- सबको दिन में 2-3 बार झंडा दिखाना मकसद
दिल्ली में 75 जगहों पर लगाया 115 फीट ऊंचा तिरंगा, केजरीवाल बोले-सबको दिन में 2-3 बार झंडा दिखाना हमारा उद्देश्य
नई दिल्ली, 27 जनवरी: दिल्ली सरकार ने राजधानी में 500 जगहों पर तिरंगा झंडा लगाने का ऐलान किया है। जिसमें से 75 जगहों पर गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 115 फुट का राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 75 स्थानों पर 115 फुट का तिरंगा लगाया गया है। केजरीवाल ने कहा है कि लोगों में देशभक्ति की भावना के लिए ये किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आजादी के 75 साल होने पर दिल्ली में 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे झंडे लगाए हैं। हम पूरी दिल्ली में 500 जगहों पर झंडे लगाएंगे। दुनिया में सिर्फ दिल्ली ऐसा शहर है, जहां इतने बड़े स्तर पर इतने झंडे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दिल्ली का नाम दर्ज होगा। जिस पर सभी दिल्लीवासियों को गर्व का अहसास होगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 500 स्थानों पर झंडे लगाने का हमारा उद्देश्य है कि हर कोई दिन में 2-3 बार झंडा देखे। जिंदगी के रोज का काम में उलझकर कभी-कभी हम अपने देश और समाज को भूल जाते हैं। ऐसे में ये झंडे हमारे अंदर देशभक्ति की भावना भरने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications