अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान तो बरस पड़ी जनता, सोशल मीडिया पर किया कुछ ऐसे रिएक्ट

Arvind Kejriwal: शराब नीति घोटाले मामले में जमानत मिलने के दो दिनों बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले दो दिनों में वो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और पार्टी के किसी अन्य सदस्य को सीएम बनाया जाएगा। केजरीवाल का कहना है कि जब तक जनता उन्हें "ईमानदारी का प्रमाणपत्र" नहीं देती है तब तक वो मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठेंगे।

केजरीवाल के ऐलान के बाद विपक्षी दल बीजेपी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी नेटिजंस केजरीवाल के इस्तीफे की खबर पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं वहीं कोई-कोई उन्हें सपोर्ट भी कर रहा है। कुल मिला कर इसपर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Arvind Kejriwal

उन्होंने अपने सार्वजनिक संबोधन को एक्स और फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, "उनकी साजिशें हमारे चट्टान जैसे साहस को नहीं तोड़ सकीं, हम फिर से आपके बीच हैं। हम देश के लिए इसी तरह लड़ते रहेंगे, बस हमें आप सभी का समर्थन चाहिए।" केजरीवाल के इस कदम ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है।

केजरीवाल पर बरसी सोशल मीडिया की जनता

एक यूजर ने लिखा, "भ्रष्टाचार का राजा अब लोगों को भ्रष्टाचार कैसे करना है सिखाएगा, वाह!" एक अन्य ने उसी तर्ज पर आगे कमेंट किया, "दिल्ली को बर्बाद कर दिया।"

एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी विस्तृत कमेंट में कहा, "दिल्ली के लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे जब उन्हें केजरीवाल के कुशासन से राहत मिलेगी। केजरीवाल को उसी दिन इस्तीफा दे देना चाहिए था जब उन्हें जेल भेजा गया था। अब भी वह दो और दिन मांगकर दिल्ली के लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "जैसे आम आदमी पार्टी का अभियान 'जेल का जवाब वोट से' विफल हुआ, वैसे ही केजरीवाल का यह कदम भी विफल होगा।"

वहीं, एक अन्य ने केजरीवाल के लिए थोड़ा सॉफ्ट कार्नर दिखाते हुए लिखा, "केजरीवाल 3.0 भविष्य का प्रधानमंत्री शुरू होता है।"

बीजेपी ने बताया पीआर स्टंट

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "यह अरविंद केजरीवाल का पीआर स्टंट है। उन्होंने समझ लिया है कि दिल्ली के लोगों में उनकी छवि एक ईमानदार नेता की नहीं बल्कि एक भ्रष्ट नेता की है, आज आम आदमी पार्टी पूरे देश में एक भ्रष्ट पार्टी के रूप में जानी जाती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+