पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सीएम केजरीवाल ने किया नमन, बोले- हमे सदा प्रेरित करेंगे
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए हर वर्ष 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मना जाता है। आज डॉक्टर कलाम की 92वी जयंती है। उन्हे मिसाइलमैन के नाम से भी जाना जाता है।
अब्दुल कलाम की जयंती की मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें याद किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर कलाम की जयंती पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन हम सभी को सदा प्रेरित करता है। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने ज्ञान, सादगी और समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल कायम की है। आइए हम सब उनके आदर्शों के साथ एक उज्ज्वल भारत की दिशा में काम करने का संकल्प लेते हैं।
बता दें कि डॉक्टर कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे। वह ना सिर्फ महान वैज्ञानिक बल्कि एक बेहतरीन शिक्षक और लेखक भी थे। वह शिक्षक होने के नाते देश के छात्रों से भी जुड़ते थे। वह उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। छात्रों के साथ उनके इस संबंध को हर वर्ष 15 अक्टूबर के दिन वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है।
देख के राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के तुरंत बाद डॉक्टर कलाम फिर से शिक्षण के क्षेत्र में लौट आए थे। उन्होंने छात्रों को शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। वह चाहते थे के प्रौद्योगिकी के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़े और उनका चरित्र निर्माण हो।
महज 8 साल की उम्र में डॉक्टर कलाम रेलवे स्टेशन पर अखबार बेचते थे। पढ़ाई में वह काफी अच्छे थे यही वजह है कि उनके पिता ने उन्हें बाहर जाकर पढ़ने की इजाजत दी थी। डॉक्टर कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वह बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता मछुआरे थे और किराए की नाव से मछली पकड़ते थे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications