अरविंद केजरीवाल बोले- बुलडोजर कोई हल नहीं, दिल्ली तो 80 फीसदी अवैध तरीके से बसी है
नई दिल्ली, 16 मई: दिल्ली में बीते कुछ दिनों में नगर निगम की ओर से अलग-अलग इलाकों में बुलडोजर चलाकर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। जिससे कई जगहों पर काफी अफरातफरी का भी माहौल बना है। इस सबको लेकर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि बुल्डोजर चलाना किसी परेशानी का हल नहीं है, अगर अतिक्रमण की बात आएगी तो इसमें दिल्ली का 80 फीसदी निर्माण आ जाएगा।
Recommended Video

अतिक्रमण विरोधी अभियान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली किसी योजनाबद्ध तरीके और प्लान के साथ नहीं बढ़ी है। दिल्ली का विस्तार बिना किसी योजना के हुआ है। अगर आप देखेंगे तो शहर का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अवैध और अतिक्रमण है। ऐसे में क्या 80 फीसदी दिल्ली को भाजपा के नेतृत्व वाली एमसीडी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर देगी?
दिल्ली सीएम ने कहा कि बुलडोजर चलाकर लोगों के घरों को उजाड़ना यह ठीक नहीं है। इसका हम विरोध करते हैं। इस तरह की दादागिरी, गुंडागर्दी करना सही नहीं है। दिल्ली नगर निगम का अपनी ताकत का इस तरह से गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है। हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी हुई दिल्ली की समस्या का हम समाधान करेंगे। कच्ची कॉलोनी में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे। दिल्ली को झुग्गियों से भी मुक्ति दिलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications