बच्चों के लिए खतरनाक है कोरोना का नया रूप, सरकार तुरंत रद्द करे सिंगापुर से हवाई सेवाएं- केजरीवाल

नई दिल्ली, मई 18। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर अभी भारत में पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है, जो कि बच्चों को सबसे अधिक संक्रमित कर सकती है। विशेषज्ञों की इस चेतावनी के बाद राज्य सरकारों की नींद उड़ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी तीसरी लहर को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इन दिनों सिंगापुर में कोरोना का नया वेरिएंट बच्चों को अपना शिकार बना रहा है, जो कि बहुत खतरनाक है। केजरीवाल ने कहा कि ये भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।

Arvind kejriwal

बच्चों के लिए वैक्सीन के विकल्पों पर काम हो- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के इस वेरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार से अपील की है। सीएम ने कहा है कि भारत में सिंगापुर के वेरिएंट को आने से रोकने के लिए भारत सरकार सिंगापुर की साथ सभी हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द करे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब देश में बच्चों के लिए वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम होना चाहिए।

सिंगापुर में कोरोना का नया वेरिएंट

आपको बता दें कि सिंगापुर में कोरोना के नए वेरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है, जो कि बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। रविवार को वहां पर 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें से अधिकतर बच्चे थे। सिंगापुर की सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। सरकार का ये फैसला बुधवार से लागू हो जाएगा। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओं ये कुंग ने कहा है कि बच्चे कोरोना के नए वेरिएंट B.1.617 के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+