ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली तैयार, सीएम बोले- जरूरत पड़ने पर लगाएंगे प्रतिबंध

नई दिल्ली, 13 नवंबर: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में भी इसके कुछ केस सामने आए हैं। इस बीच सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार और स्वास्थ्य महकमा ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए तैयार है। अगर जरूरी हुआ तो प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अभी किसी तरह की पाबंदी की जरूरत नहीं लग रही है। वहीं प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूलों को पिछले महीने बंद कर दिया गया था, जिस पर सीएम ने कहा कि सर्दियों की छुट्टी खत्म होने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

Recommended Video

    Omicron India Update: Arvind Kejriwal बोले- जरूरत पड़ने पर लगाएंगे प्रतिबंध | वनइंडिया हिंदी
    Arvind Kejriwal

    सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि सोमवार से 'दिल्ली की योगशाला' पहल की शुरुआत हो गई है। इसके तहत दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर लोगों के लिए योगा क्लास लगेंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार मुफ्त में योगा ट्रेनर उपलब्ध करवाएगी। हालांकि जिस कॉलोनी के लोग इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें न्यूनतम 25 लोगों का समूह बनाना पड़ेगा। वहीं दिल्ली सरकार ने एक नंबर जारी किया है, जो 9013585858 है। इस पर इच्छुक लोग मिस्ड कॉल दे सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद जनवरी 2022 से क्लास पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

    दूसरा मामला आया सामने
    आपको बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। मरीज 35 वर्षीय युवक है, जिसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हाल ही में वो जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की यात्रा करके आया था, जिसके बाद जांच में वो पॉजिटिव मिला। फिर जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उसकी हालत सही है। अभी उसे सिर्फ हल्की कमजोरी महसूस हो रही है। उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर उनका टेस्ट किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+