CJP Protest Kya Band-Khula: 24 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन, कनॉट प्लेस में लॉकडाउन? दुकानों समेत क्या बंद?

CJP Nationwide Protest Kya Band-Khula : NEET Paper Leak मुद्दे को लेकर 47 दिनों से ज्यादा आंदोलनरत Cockroach Janata Party (CJP) ने राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश को हिला रखा है। पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ यह युवा-प्रधान आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी स्तर पर पहुंचने वाला है। सीजेपी ने 24 जुलाई को देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर कनॉट प्लेस (Connaught Place) समेत आसपास के इलाकों में दुकानें-कार्यालय शाम 6:30 बजे तक बंद रखने की सलाह दी गई है, जबकि 16 महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। यह स्थिति जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के कारण बनी है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं...

cjp-nationwide-protest-kya-band-khula

24 जुलाई का राष्ट्रव्यापी आह्वान

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ तौर पर कहा कि आइए इस विरोध प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएं। 24 जुलाई को हर शहर और हर गांव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। संगठन ने समर्थकों से आंदोलन को दिल्ली से बाहर ले जाने की अपील की है। केरल में छात्र संगठन SFI ने पहले ही लोक भवन की ओर मार्च निकालकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। देश भर में छात्र, युवा और नागरिक समूह इस आह्वान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। CJP शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जोर दे रहा है, लेकिन दिल्ली में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Connaught Place Shutdown: कनॉट प्लेस में एहतियाती बंदी

कनॉट प्लेस व्यापारी संघ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि गुरुवार शाम 6:30 बजे तक दुकानें और कार्यालय बंद करने की सलाह NDMC से आई थी। यह कदम पूरी तरह एहतियाती है ताकि किसी भी प्रकार की संपत्ति क्षति से बचा जा सके।

भार्गव ने कहा कि इस इलाके में 1,400 दुकानें और 1,000 से ज्यादा कार्यालय हैं। 20 जुलाई के प्रदर्शनों में कोई नुकसान नहीं हुआ, फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर यह उपाय किया गया है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (New Delhi Traders Association) ने भी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को बंद रखने की सलाह दी। यह फैसला जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनों और संभावित हिंसा की घटनाओं के बाद लिया गया। व्यापारी चिंतित हैं क्योंकि यह क्षेत्र दिल्ली का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है।

Delhi Metro 16 Station Closed: दिल्ली मेट्रो पर असर: 16 स्टेशन बंद

आपको बता दें कि, CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन यानी 23 जुलाई को 16 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से बंद कर दिए। कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन आम यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। उधर, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकीलों और आम लोगों को हो रही परेशानी पर संज्ञान लिया और कहा कि लंच तक स्थिति सुधरनी चाहिए, वरना दखल देंगे। आइए जान लें कि बंद स्टेशन कौन-कौन से हैं?

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंबा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • ITO
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+