'मैं अरेस्ट होने आया हूं',हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, आशुतोष, सौरव, अब कैसे होगा CJP का विरोध प्रदर्शन?

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई जगहों पर कार्रवाई की। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया। सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह भी हिरासत में ली गईं हैं। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी और केके क्रिएटर की काव्या को भी हिरासत में लिया गया था। CJP का दावा है कि पार्टी के करीब 600 समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है।

प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुलाया गया था। पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन इसके समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इनका प्रोटेस्ट कैसे होगा? असल में दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है, ऐसे में ये अब एक लीडरलेस मूवमेंट की तरह हो गया है।

Abhijeet Dipke has been detained

अभिजीत दीपके की फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही पुलिस अधिकारी विमान के अंदर आ गए। वहां अभिजीत के साथ आशुतोष रांका और सौरव दास भी मौजूद थे। तीनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया। CJP ने रत्ना सिंह का एक वीडियो भी साझा किया। इसमें वह वीडियो कॉल पर बताती हैं कि सुबह पुलिस उनके घर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि ऊपर से आदेश आया है और उन्हें घर पर रहने को कहा गया। रत्ना का दावा है कि उनकी कार को घेर लिया गया था और उसमें तीन महिलाएं थीं।

'मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं, कर लो अरेस्ट'

अभिजीत दीपके ने विमान के अंदर से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा,

"मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं। कर लो अरेस्ट।" उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा, "दिल्ली पुलिस हमारे साथ एक अपराधी की तरह वर्ताव कर रही है। आ जाओ, कर लो अरेस्ट। यह अराजकता है। ऐसा तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ। मैं डरने वाला नहीं हूं।"

हिरासत के बावजूद CJP का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

अभिजीत दिपके और अन्य नेताओं की दिल्ली में हिरासत के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि नेतृत्व की मौजूदगी हो या नहीं, देशभर में प्रदर्शन जारी रहेंगे।

CJP और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर समर्थकों को जुटने का आह्वान किया था। यह प्रदर्शन देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर सख्ती, 45 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

CJP समर्थकों को रोकने के लिए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सड़कों पर वाहनों को रोकने के लिए कीलें लगाई गईं। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के कुछ गेट बंद रखे गए। DMRC के मुताबिक, ये गेट 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक बंद रहने थे। एक अपडेट में करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की बात भी कही गई, जबकि CJP से जुड़े इनपुट में कुल 600 समर्थकों को पकड़े जाने का दावा है।

दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले कहा था कि CJP का आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि प्रदर्शन 10 अक्टूबर को होना था। पुलिस ने इसे तय समयसीमा का पालन नहीं करना बताया। पहले के प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन का भी हवाला दिया गया। नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू होने की बात कहते हुए पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

नितिन नवीन का राहुल गांधी और CJP पर हमला

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP और विपक्षी INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और CJP पर देश को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया। नितिन नवीन ने दावा किया कि इसके पीछे विदेशी ताकतें हैं। उन्होंने कहा कि देश में शांति और सद्भाव के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+