Delhi: होमगार्ड बनेंगे सिविल डिफेंस वालंटियर्स, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी किया आदेश
ARVIND KEJRIWAL: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने एलजी विनय कुमार सक्सेना को सिविल डिफेंस वालंटियर्स को होमगार्ड बनाने के संबंध में अलग से प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यदि बस मार्शलों को अचानक ड्यूटी से हटा दिया गया, तो बसों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं होगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत को एक पत्र लिखकर सिविल डिफेंस वालंटियर्स को होमगार्ड के रूप में तैनात करने की योजना तैयार करने का आदेश दिया है। केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने इस संबंध में एलजी को भी प्रस्ताव भेजा है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने उपराज्यपाल से मांग की है कि पर्याप्त तादाद में होमगार्ड की नियुक्ति होने तक इन्हें बतौर बस मार्शल तैनात रखना चाहिए। इनके पास बस मार्शल का कार्य करने का अच्छा अनुभव भी है, इसलिए इन्हें होमगार्ड के तौर पर नियुक्त करने के लिए हमें योजना बनानी चाहिए। इससे सरकार को अनुभवी लोग मिलेंगे और सिविल डिफेंस वालंटियर्स की नौकरी भी कायम रहेगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स की उपयोगिता को जताते हुए कहा कि इन्होंने बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में शानदार काम किया है। साथ ही इन लोगों ने जेबकतरों को पकड़ने समेत कई छोटे-मोटे अपराधों को रोकने में भी सहायता की है। मैंने इन वालंटियर्स की ऐसी बहुत दी कहानियां सुनी हैं। सिविल डिफेंस वालंटियर्स सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं. अगर उनको अचानक हटा दिया गया, तो उनके परिवार को बड़े आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान, फरिश्ते योजना को बंद करना चाहते हैं अफसर












Click it and Unblock the Notifications