किसान आंदोलन के चलते बंद हुआ चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर, दिल्ली जाने वाले लें यह वैकल्पिक मार्ग

Delhi NCR Latste Traffic Updates: दिल्ली। पिछले 37 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर डटे हुए हैं और नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) द्वारा बनाए गए तीनों नए कृषि कानूनों (Agricultural laws) को वापस लेने की मांग कर रहे है। तो वहीं, केंद्र सरकार के साथ गुरुवार को हुई किसानों की बातचीत बेनतीजा रही। सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने एक बार फिर चिल्ला बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, किसानों ने सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर भी बंद कर दिए है। इन रास्तों से यात्रा करने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी है।

Chilla & Ghazipur Borders are closed for traffic coming from Noida & Ghaziabad to Delhi because of farmers protest

Recommended Video

    Farmers Protest: जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, किसान नहीं मनाएंगे नए साल का जश्न | वनइंडिया हिंदी

    किसान आंदोलन (Farmer's protest) के चलते लोगों को किन रास्तों से आना चाहिए और किन से बचना चाहिए इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगातार एडवाइजरी (Delhi NCR Traffic Updates) जारी हो रही है। शुक्रवार (01 जनवरी, 2021) को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी बॉर्डर का प्रयोग करें। तो वहीं, सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर से जाने वाले यात्री आज इन मार्गों से ना जाकर लामपुर सफ़ियाबाद, पल्ला और सिंघू स्कूल टोल टैक्स सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लें। तो वहीं, बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH-44 से जाने से बचें।

    उधर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहे धरना-प्रदर्शन के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से दिल्ली-हरियाणा में स्थित सिंघु बॉर्डर बंद होने से कारोबार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों का गुरुवार को ठंड की वजह से बुरा हाल रहा। धरना स्थल पर बैठने की बात तो दूर किसान दोपहर तक टेंट व ट्रालियों में रजाइयों से बाहर तक नहीं निकले। कुछ बिस्तर छोड़कर उठे भी तो आग जलाकर हाथ ही सेंकते रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+