दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल "तानाशाही और गुंडागर्दी" के खिलाफ वोट करने की अपील

Delhi Lok Sabha Elections 2024: भारत के चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तरीखों की घोषणा के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जनता से "तानाशाही और गुंडागर्दी" के खिलाफ वोट करने की अपील की। उन्‍होंने कहा लोग आम चुनाव का "बेसब्री से" इंतजार कर रहे थे।

delhi cm

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए आप ने भाजपा पर संविधान का उल्लंघन करने और अपने 10 साल के शासन के दौरान लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट शेयर की और लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने लिखा "देश में लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। यह लोकतंत्र का महान त्योहार है। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि इस बार तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ वोट करें।"

इसके साथ ही केजरीवाल ने आगे लिखा "आप लोगों के वास्तविक मुद्दों के लिए काम करती है और उन्हें सुविधाएं प्रदान करती है। जहां भी हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वहां 'झाड़ू' (आप का चुनाव चिह्न)' पर वोट करके हमारे हाथों को मजबूत करें, ताकि हम अधिक ऊर्जा के साथ आपके लिए काम कर सकें।" पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा।

बता दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पहले दिल्‍ली आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उनकी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

मंत्री गोपाल राय ने चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, ''भाजपा ने अपने शासन के पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से संविधान का उल्लंघन किया है और देश में लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है, उससे लोग भी बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा यह लोगों के लिए भाजपा शासन के पिछले 10 वर्षों के दौरान अपना दर्द व्यक्त करने का एक अवसर है। राय ने कहा कि कांग्रेस को भी इंडिया ब्लॉक द्वारा एकीकृत अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने उम्मीदवारों की शीघ्र घोषणा करनी चाहिए।

बता दें दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 7 लोकसभा सीटों के बंटवारे पर समझौता किया है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस ने अभी तक राष्ट्रीय राजधानी की तीन सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा पहले ही सात सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैदिल्ली के अलावा, AAP कांग्रेस के साथ गठबंधन में गुजरात में दो और हरियाणा में एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+