'वीर सपूत का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज', मंत्री सौरभ भारद्वाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पूरे देश में चर्चित है। भारत में उनका नाम गर्व से लिया जाता है। उनकी जयंती पर की तमाम हस्तियों, राजनेताओं और मनोरंजन जगत से जुड़े दिग्गजों ने नमन किया है। दिल्ली के मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने वीर सपूत की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शौर्यगाथा भारत के इतिहास में अमिट है।

महाराष्ट्र समेत पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर याद किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सोमवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 Saurabh Bhardwaj congratulates Shivaji Maharaj Jayanti

वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने छत्रपति को याद करते हुए एक्स पर लिखा, "कुशल प्रशासक, महान योद्धा, वीरता और शौर्य के प्रतीक छात्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन...शिवाजी महाराज भारत के वीर सपूतों में से एक हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है।"

महान मराठा योद्धा राजा का जन्म 1630 में जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था। हर साल 19 फरवरी के दिन को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में मराठा परिवार में हुआ था।

छत्रपति शिवाजी भारत के ऐसे वीर सपूत हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी महाराज का नाम जब भी किसी मराठा की जुबान पर आता है, तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से आजाद कराकर मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। हालांकि, केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की मिसाल दी जाती है।

शिवाजी महाराज का एक ही लक्ष्य था, अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना। ऐसे में आज भी उनका नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है और उनकी जयंती को गर्व के साथ मनाया जाता है। आज के दिन लोग एक-दूसरे को खास संदेश भेजकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं भी देते हैं। इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ ऐसे ही खास संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+