दिल्ली चुनाव का ऐलान करते हुए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बन गए "शायर", VIDEO में देखें क्या-क्या सुनाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव और उपचुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में की। चुनाव की तारीखों के लिए आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का एक बार फिर शायरना अंदाज नजर आया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
बता दें सालों पुरानी परंपरा है कि चुनाव आयोग राज्यों के विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, इससे पहले प्रेस कान्फ्रेंस करता आया है लेकिन, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की शायरी के साथ प्रेस कान्फ्रेंस करने की अनूठी शैली सबका दिल लूट लेती है।
चुनाव की तारीखों का ऐलान करने से पहले राजीव कुमार ने कहा चुनाव आयुक्त के रूप में मेरी ये आखिरी प्रेस कान्फ्रेंस हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम और वोटिंग मशीन पर लग रहे आरोपों पर शायरना अंदाज में कुछ इस अंदाज में अपनी बात कही जिसे सुनकर सब मंत्रमुग्ध हो गए। आइए जानते है। राजीव कुमार कौन सी शायरियां सुनाई?

ईवीएम मशीन पर उठाए जा रहे सवालों पर राजीव कुमार ने सुनाया
"सब सवाल की अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है। आदतन क़लम-बंद जवाब देते रहे, आज रूबरू भी बनता है। क्या पता कल हो ना हो।" आज जवाब तो बनता है।"
चुनाव नतीजों के बाद मतदान में धांधली के आरोप लगाने वाले राजनीति दलों के नेताओं पर चुनाव आयुक्त राजीव मलिक ने शायरी सुनाई
"कर न सकें इकरार तो कोई बात नहीं, मेरी वफ़ा का उनको ऐतबार तो है। शिक़ायत भले ही उनकी मजबूरी हो, मगर सुनना, सहना, सुलझना हमारी आदत तो है।"
राजीव कुमार ने बिना किसी सबूत के सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए तीसरी 'शायरी' सुनाई
"आरोप और इल्ज़ामात का दौर चले, कोई गिला नहीं। झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिले, कोई शिकवा नहीं। हर नतीजें का प्रमााण दिया गया हैं, पर वो ना सबूत शक की नई दुनिया खोजते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं।"
"गुलशन की खूबसूरती फूलों से है, माली की बात कौन करता है, लोकतंत्र में जीत हार जरूरी है, तुम्हारी बात कौन करता है।"
#WATCH | Delhi | Election Commissioner Rajiv Kumar says, "Indian voters are extremely aware... Stories are going around regarding electoral rolls, even now. Almost 70 steps are there...in which political parties and candidates remain with us... All the claims and objections that… pic.twitter.com/eTiea0tCS3
— ANI (@ANI) January 7, 2025












Click it and Unblock the Notifications