दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 3 मरीजों की मौत के बाद कार्डियोलॉजिस्ट बर्खास्त
दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अनुबंध पर काम कर रहे कार्डियोलॉजी के एक एसोसिएट प्रोफेसर की हार्ट ब्लॉकेज के तीन मरीजों की मौत के बाद सेवा समाप्त कर दी गई है।
नई दिल्ली, 22 मार्च। दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अनुबंध पर काम कर रहे कार्डियोलॉजी के एक एसोसिएट प्रोफेसर की हार्ट ब्लॉकेज के तीन मरीजों की मौत के बाद सेवा समाप्त कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में हार्ट ब्लॉकेज से तीन मरीजों की मौत के बाद कार्डियोलॉजी के एक एसोसिएट प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सचिवालय के आदेश पर उन्हें बर्खास्त किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि मामले की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति के गठन से पहले 10 मार्च को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। जिस डॉक्टर पर कार्रवाई हुई है वह पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अनुबंध पर काम कर रहे थे। हालांकि, किस कार्डियोलॉजिस्ट के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है, उनका नाम क्या है, इस मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में ज्यादा जानाकारी देने से इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications