VIDEO: लखनऊ के बाद दिल्ली में महिला ने कैब ड्राइवर को बीच रोड पर पीटा, भड़के लोगों ने सिखाया सबक

नई दिल्ली, 17 नवंबर: यूपी के लखनऊ में इस साल अगस्त के महीने में एक महिला ने सरेआम बीच रोड़ पर एक कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई की थी। अब एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है। जहां पर एक अन्य महिला ने कैब ड्राइवर को बीच रोड पीटा। बीच सड़क एक कैब ड्राइवर पर थप्पड़ बरसा रही इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में राहगीरों ने कैब ड्राइवर को बचाया और महिला को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अपने आप को घिरा देख महिला वहीं से रफूचक्कर हो गई।

 महिला कैब ड्राइवर की कॉलर पकड़कर पीट रही है

महिला कैब ड्राइवर की कॉलर पकड़कर पीट रही है

ये घटना दिल्ली के वेस्‍ट पटेल नगर के कस्तूरी लाल आनंद मार्ग पर ब्लॉक-22 की बताई जा रही है। इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो को 11 नवंबर को पोस्ट किया गया है। दो मिनट के इस वीडियो में नीले रंग की टीशर्ट पहनी एक महिला कैब ड्राइवर की शर्ट का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ती नजर आ रही है। उसके साथ उसकी एक दोस्त भी है। मार खा रहा ड्राइवर चुपचाप है और कोई अभद्रता नहीं कर रहा।

कैब ड्राइवर के बचाव में उतरे लोग

कैब ड्राइवर के बचाव में उतरे लोग

इसी दौरान मौके पर मौजूद लोग कैब ड्राइवर को बचाने आ जाते हैं। मौके पर वीडियो बना रहे कुछ लोगों से महिला की तीखी बहस भी हो जाती है। लोग कहते हैं कि अगर ड्राइवर ने कुछ गलत किया है तो 100 नंबर पर कॉल करो, पर ऐसे किसी को मारना साफ तौर पर गुंडागर्दी है। इस पर महिला उन लोगों पर चीखना शुरू कर देती है और उन्हें भी पीटने की धमकी देती है। इस पर वीडियो बना रहा शख्स बोलता है कि, वह उसके साथ ऐसा करके देखे, वह उसे सबक सिखा देगा।

महिला ने लोगों से भी की बदतमीजी

इसके बाद महिला के साथ उसकी साथी उसे रोकती है और वहां से निकलने के लिए कहती है। जिस पर मौक पर मौजूद लोग महिला की स्कूटी को रोकने की कोशिश करते हैं। महिला मौके से निकलने के लिए लगातार स्कूटी आगे बढ़ाती है। जिस पर मौजूद लोग विरोध करते हुए कहते सुनाई देते हैं , कि अब वह लोगों को स्कूटी से भी कुचलना चाह रही है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी महिला बदतमीजी से पेश आई और अपशब्द भी कहे।

पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान की, लेकिन नहीं हुई गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान की, लेकिन नहीं हुई गिरफ्तार

फरीदाबाद के रहने वाले पीड़ित कैब ड्राइवर ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।स्कूटर के नंबर से महिला की पहचान कर ली गई है। स्कूटी किसी कविता के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि ये बात अभी तक साफ नहीं हो सकी है कि, ये झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक स्कूटी की पार्किंग से संबंधित बताया जा रहा है। कुछ महीनों पहले लखनऊ में एक लड़के के कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारने का वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसे लेकर जमकर बवाल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+