Delhi News: दिल्ली में बस की टिकट बुकिंग हुई आसान, WhatsApp से मिलेगा टिकट

Delhi Metro Whatsapp Ticket: बीते कुछ सालों में समाज के हर तबके के पास स्मार्ट फोन की उपलब्धता देखी जाने लगी है। इसी के साथ सभी व्हाट्सप्प एप का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है, लेकिन समय के साथ-साथ यह एप केवल चैट करने के लिए ही नहीं, बल्कि इससे कई तरह के काम आने लगा है। वॉट्सऐप के जरिए अब लोग काफी सारे काम निपटा सकते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में बसों की टिकट भी इस एप के माध्यम के खरीदी जा सकेंगी।

delhi news

मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के लिए मिलती है. हालांकि जल्द ही डीटीसी बस का टिकट खरीदने के लिए भी वॉट्सऐप की सुविधा उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली सरकार शहर में बसों के लिए वॉट्सऐप आधारित टिकट सिस्टम लाने का प्लान बना रही है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की सफलता को देखते हुए शासकीय बसों के लिए भी यह सर्विस लाने की तैयारी कर रही है। डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए डिजिटल टिकट सिस्टम लाया जाएगा। हालांकि,यात्री कितने टिकट खरीद सकते हैं, इसकी संख्या पर सीमा रहेगी।

व्हाट्सप्प पर कैसे खरीदे टिकट ?

दिल्ली मेट्रो में आप वॉट्सऐप बेस्ड टिकट सिस्टम का उपयोग करने के लिए वॉट्सऐप से +91-9650855800 नंबर पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद यात्री दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके भी वॉट्सऐप से टिकट खरीद पाएंगे। वॉट्सऐप का चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में कार्य करता है. टिकट का भुगतान होने पर एक QR कोड टिकट जेनरेट होता है, जिसकी प्रविष्ठि और एग्जिट पाइंट पर दिखाकर यात्री आसानी से सफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+