Rename Delhi to Indraprastha: दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ होगा, BJP सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र
Rename Delhi to Indraprastha: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर देश की राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ' करने की मांग की है। खंडेलवाल का तर्क है कि 'दिल्ली' नाम एक सीमित ऐतिहासिक कालखंड का प्रतीक है, जबकि इंद्रप्रस्थ भारत की प्राचीन सभ्यता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की नींव है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आधुनिक भारत की राजधानी का नाम बदलने से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपनी प्राचीन जड़ों से पुन: जुड़ सकेगा। सांसद के अनुसार, यह कदम औपनिवेशिक और विदेशी पहचान को पीछे छोड़कर मानवता की सबसे पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं में से एक को सम्मान देने का प्रतीक होगा।













Click it and Unblock the Notifications