'युवा अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं', दिल्ली में 16 साल की लड़की की हत्या पर बोले BJP सांसद हंस राज हंस
Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की कथित तौर पर उसके ही प्रेमी ने चाकू से कई वार हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकू बेरहमी से गोद कर की गई हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हंस राज हंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पहले भी ऐसे मामले होते रहे हैं। मैं पुलिस और पीड़िता के परिजनों के संपर्क में हूं। युवा अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं।
उधर, मामले में आरोपी मृतका के प्रेमी 20 साल के साहिल को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की योजना बनाई थी, तभी आरोपी साहिल ने उसे रोका और 20 से ज्यादा बार चाकू से वार कर हत्या कर दी।
बुलंदशहर में ली थी आरोपी ने पनाह
हत्याकांड के आरोपी साहिल को पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा कि हमने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वह एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था। आगे की जांच चल रही है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को अधिकतम सजा दी जाए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
दरअसल, जब साहिल चाकू से ताबड़तोड़ साक्षी पर वार कर रहा था, तब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि साहिल के सिर पर किस तरह खून सवार था। चलती सड़क पर उसने साक्षी पर चाकू से एकाएक कई वार किए। खून से लथपथ साक्षी मौके पर ही गिर गई। उधर, मौके से गुजर रहे लोगों ने साहिल को रोकने का प्रयास तक नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications