दिल्ली: 'देश की सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी है BJP, सभी भ्रष्टाचारियों को अपने साथ मिला लिया', बोले संजय सिंह

लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी है। देश के सारे भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाज़ों को उन्होंने अपने साथ ले लिया है।

संजय सिंह ने कहा कि यह दिखाता है कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से लड़ने वाले लोगों से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की रुचि भ्रष्ट को ठीक करने में नहीं, बल्कि भ्रष्ट को अपनी पार्टी में लाने में है।

BJP

संजय सिंह ने हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने बेशर्मी की सारे हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक-एक करके सारे भ्रष्टचारियों को अपने साथ मिला लिया है। उन्होंने नाम गिनाते हुए कहा कि अजीत पवार, अशोक चव्हाण, हिमंत बिस्वा सरमा, जर्नादन रेड्डी समेत कई बड़े भ्रष्टाचारियों को अपने साथ मिला लिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' कार्यक्रम में जुटे AAP कार्यकर्ता, CM की गिरफ्तारी का किया विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+