AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के बीच BJP की बढ़ रही धड़कनें: मंत्री आतिशी

दिल्ली वन टाइम वाटर बिल सेटेलमेंट स्कीम को लेकर देरी और सीएम केजरीवाल को ईडी की ओर से भेजे गए एक और समन को लेकर आम आदमी पार्टी लगाकार बीजेपी को निशाने पर ले रही है। केजरीवाल सरकार में मंत्री व आप नेता आतिशी मार्लेना ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीट लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर हो रही चर्चा से बीजेपी डर गई है। आप नेता ने कहा है कि जैसे- जैसे AAP और कांग्रेस की बातचीत राज्यों में सीटों को लेकर आगे बढ़ रही है सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार की करने की 'साजिश' रची जा रही है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों दल पांच राज्यों में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शनिवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का भी ऐलान कर दिया गया। दिल्ली में जहां 4:3 के फॉर्मूले पर बात पक्की हुई है तो वहीं गुजरात में 26 में से आम आदमी पार्टी को केवल 2 सीटें दी गई है। हालांकि इसमें वो सीट भी शामिल है जिस पर केजरीवाल पिछले काफी समय से अड़े हुए थे। आप- कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत गुजरात की भरूच सीट और भावनगर सीट आम आदमी पार्टी को मिली है।

Delhi Minister Atishi Marlena

'आप- कांग्रेस की बाचीत के बीजेपी को डर'
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि जब से कांग्रेस और आप के बीत सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग तय हुई थी, तभी से मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। आप नेता ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समन्वय के चलते बीजेपी को आगामी चुनाव हारने का डर सता रहा है। मंत्री आतिशी ने बीजपी पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को गठबंधन से बाहर निकलने के लिए कहा गया और धमकी दी गई कि अगर हम गठबंधन से बाहर नहीं निकले तो केजरीवाल के गिरफ्तार होने का खतरा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+