सीएम केजरीवाल से मिल सकेंगे भगवंत मान, तिहाड़ जेल प्रशासन ने जंगला के तहत दी मिलने की परमीशन
दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल से मिलने की इजाजत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान को मिल चुकी है। भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने की इजाजत तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी है।

बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल कार्यालय को एक चिट्ठी लिखी थी और सीएम केजरीवाल से मिलने की जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी।
पंजाब सीएम भगवंत मान की इस मांग को तिहाड़ जेल प्रशासन ने मान लिया है और मुलाकात की अनुमति दे दी है। भगवंत मान को केजरीवाल से जंगला के तहत मिलने की इजाजत जेल प्रशासन ने दी है। जिसके तहत भगवंत मान एक सामान्य मुलाकाती के तौर पर सीएम केजरीवाल से जेल में मिल सकेंगे।
पंजाब सीएम को मुलाकात की अनुमति जिस नियम के तहत दी गई है इसे 'मुलाकात जंगला' बताया गया है। इसमें एक लोहे की जाली के अंदर आरोपी होता है और जाली के इस पार आगंतुक होता है। आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग दो किनारों पर बैठकर बात कर सकते हैं। ये एक सामान्य मुलाकात होती है।
तिहाड़ जेल प्रशासन के अधिकारी के अनुसार अब भगवंत मान का नाम केजरीवाल को आगंतुकों की सूची में शामिल किया जाएगा। याद रहे जेल मैनुअल के अनुसार एक कैदी 10 मुलाकातियों के नाम बता सकता है, उनमें से तीन एक साथ तीन लोग सप्ताह में दो बार मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications