Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के लिए आप पात्र हैं या नहीं? जानिए पूरे विस्तार से सभी जानकारी
Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में अब आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह लागू हो चुकी है। इसके तहत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी चालू हो गई है। इस योजना के जरिए दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद नागरिक अब सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली में अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ सबसे पहले अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्ड धारकों को दिया जा रहा है। सरकार की योजना है कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद एक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। दिल्ली में केंद्र सरकार के 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर के साथ राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप अप भी मिलेगा। आइए जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं और इसके लिए क्या मापडंड है? जानिए सभी सवालों का जवाब...

आयुष्मान भारत योजना के लिए कौन पात्र हैं
- सरकार ने इस योजना के तहत कुछ विशेष पात्रताएं तय की हैं,और इन पात्रताओं को पूरा करने वाले ही इसका लाभ उठा सकते हैं। जानिए आप इस पात्रता के लिए योग्य हैं या नहीं बिल्कुल आसान भाषा में...
- जो लोग 5 एकड़ या उससे ज्यादा खेती की जमीन के मालिक हैं, जिनके पास लैंडलाइन टेलीफोन है, जिनके पास पक्के मकान हैं, और जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। यदि आप भी इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं, तो आपको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- जिन लोगों के पास 50,000 रुपये या उससे अधिक की सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलता। इसके अलावा, जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या जो सरकार द्वारा संचालित गैर-कृषि व्यापारों में काम कर रहे हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
- योजना के तहत, जिन लोगों के पास दो, तीन या चार पहिया वाहन, मोटर, या मछली पकड़ने वाली नाव हैं, और जिनके पास खेती के लिए मशीनी उपकरण मौजूद हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, आयकर देते हैं, ESIS का लाभ लेते हैं या जिनके वेतन से PF कटता है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। अगर आप जानना चाहते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो आप अपनी पात्रता ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको- https://pmjay.gov.in/ पर जाकर Am I Eligible ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी सारी जानकारी भरें। जानकारी भरने के बाद आपको अपनी पात्रता का पता चल जाएगा।
आयुष्मान कार्ड बनवाने ऐसे लोग पात्र हैं-
- अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारी
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार
- सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के तहत चयनित परिवार
- झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले, भूमिहीन मजदूर, या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग
- विशेष पात्रता सूची में शामिल अन्य वर्गों के लोग
आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाजआयुष्मान कार्ड के तहत पात्र पात्र परिवारों को अब 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है। इसमें 5 लाख रुपये का योगदान केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये का योगदान दिल्ली सरकार द्वारा किया जाएगा। आयुषमान योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र पात्रता का होना आवश्यक है।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (अनिवार्य)
- राशन कार्ड (यदि है)
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों की फोटो (या पहचान पत्र)
- वोटर ID / अन्य पहचान
पत्रआयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- https://ayushmanup.in/ या https://setu.pmjay.gov.in/setu/
- आयुष्मान एप' डाउनलोड करें या वेबसाइट पर 'लॉगिन' करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें (जो आधार से लिंक हो)।OTP डालकर वेरीफाई करें।
- "Am I Eligible" सेक्शन में जाएं।राज्य चुनें, फिर मोबाइल या राशन कार्ड नंबर से पात्रता चेक करें।
- पात्रता मिलने के बाद आधार नंबर डालें।
- OTP से e-KYC वेरीफाई करें।
- नाम, पता, परिवार की जानकारी भरें।
- सही दस्तावेज़ अपलोड करें (अगर मांगे जाएं)।
- सबमिट करने के बाद, आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा।
महत्वपूर्ण सुझाव:
- आयुष्मान कार्ड पूरी तरह से मुफ्त है; इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप आयुष्मान भारत ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल आधिकारिक केंद्रों या वेबसाइटों का ही उपयोग करें।
अस्पताल से आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
- नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल या CSC केंद्र पर जाएं
- अपने क्षेत्र में स्थित सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र केंद्र होते हैं।
- आप इन केंद्रों पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।उनसे कहें कि आपको "आयुष्मान गोल्डन कार्ड" बनवाना है।
- आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications