CM Rekha Gupta : कौन हैं सीएम रेखा गुप्ता के पति? कब-कहां-कैसे हुई थी पहली मुलाकात?
CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है, उसकी उम्र 35 साल के आस-पास है। मालूम हो कि ये घटना आज सीएम आवास पर घटित हुई है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है।
फिलहाल सीएम रेखा की हालत स्थिर बताई जा रही हैं तो वहीं कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि 'दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारीदिल्ली के सीएम की सुरक्षा करना है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस अपना कर्तव्य निभाएगी।'

आपको बता दें कि दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाली रेखा गुप्ता ने छात्र राजनीति से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का सफर बखूबी तय किया है। उनकी छवि एक जुझारू और आमजन से जुड़ी हुई नेता की रही है, जिन्होंने बेहद ही कम वक्त में सियासी पटल पर एक खास जगह बनाई है।
हरियाणा के जुलाना में हुआ था CM Rekha Gupta का जन्म
19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में जन्मी रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दौलत राम कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अंतर्गत आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद से एलएलबी पूरी की थी।
CM Rekha Gupta की शादी बिजनेसमैन मनीष से हुई है
शादी से पहले वो जिंदल थीं और उनका पूरा परिवार आरएसएस से प्रभावित रहा इसलिए उनका झुकाव शुरू से ही राजनीति की ओर था। उनकी लवलाइफ भी काफी सिंपल है। प्रकाश गोयल, आरएएसस से जुड़े हुए थे, उनका रेखा जिंदल के परिवार के यहां आना-जाना था, उन्होंने ही रेखा की शादी बिजनेसमैन मनीष से करवाई थी।
जिम्मेदारियां निभाते हुए करियर से समझौता नहीं किया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश गोयल ने ही रेखा के बारे में गुप्ता परिवार को बताया था , जिसके बाद दोनों के परिवार मिले और फिर रेखा और मनीष गुप्ता से हुई। उनकी और मनीष की लाइफ काफी संतुलित है। दोनों ने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए करियर से समझौता नहीं किया।
दो बच्चों की मां बनने के बाद लॉ की डिग्री पूरी की
रेखा गुप्ता ने दो बच्चों की मां बनने के बाद लॉ की डिग्री पूरी की, खास बात ये है कि उन्होंने अपने पति के साथ कानून की पढ़ाई पूरी की। मालूम हो कि मनीष गुप्ता कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी से भी जुड़े हुए हैं।
'अपनी सफलता का सारा क्रेडिट अपने पति को दिया'
19 फरवरी 2025 को जब ऐलान हुआ कि वो दिल्ली की मुख्य़मंत्री बनेंगी तो उन्होंने अपनी सफलता का सारा क्रेडिट अपने पति और परिवार को दिया। उन्होंने कहा था कि ' उनके बिना ये काम कभी भी पूरा नहीं हो पाता।' सीएम रेखा के दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी है), बेटी का नाम हर्षिता गुप्ता और बेटे का नाम निकुंज गुप्ता है।
CM Rekha Gupta के राजनीतिक करियर पर एक नजर
- रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में बड़ी भूमिका निभाई और छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
- इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना शुरू किया।
- पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया।
- छात्र राजनीति से पहले पार्षद, फिर मेयर और अब वो दिल्ली की सीएम हैं।














Click it and Unblock the Notifications