'...चुनाव तक AAP के अनगित नेताओं को फंसाया जाएगा', MLA चैतर बसावा की पत्नी पर एक्शन को लेकर आतिशी
Atishi on action over Chaitar Vasava: गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक व आदिवासी नेता चैतर बसावा की पत्नी के खिलाफ एक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के हितों के लिए लड़ना कोई गुनाह नहीं है। क्योंकि भारत में ये समाज हमेशा से ही विपरीत परिस्थितियों से जूझता आ रहा है। उन्होंने कहा कि चैतर बासवा को परेशान किया जा रहा है। बीजेपी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव आने तक कई आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन आम आदमी पार्टी हमेशा आदिवासी समाज के साथ खड़ी रहेगी।
दिल्ली सरकार में विजिलेंस मंत्री ने गुजरात के आम आदमी पार्टी के विधायक की पत्नी पर एक्शन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को सबसे ज़्यादा परेशान वन विभाग करता है। जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को लेकर हमेशा उनके खिलाफ अन्याय होता रहा है।

एक बयान में आतिशी ने कहा, "जो भी कभी किसी आदिवासी इलाके में रहा है। उसे परेशान किया जाता है। अगर किसी किसान की खड़ी फसल को काट दिया जाएगा। ऐसे में वहां के विधायक और बेटा होने के नाते चैतर वासवा उनके हक की लड़ाई के लिए खड़े रहेंगे। वे आदिवासिओं के हक के लिए लड़ते रहेंगे।"
दिल्ली की विजिलेंस मंत्री ने आगे कहा कि इस देश में हर आदिवासी ने अपने लोगों के हक की लड़ाई लड़ी है। लेकिन ये तो अभी तो शुरुआत है। संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। अरविंद केजरीवाल को समन भेजे गए हैं। आज चैतर वसावा की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। जब तक लोकसभा चुनाव आएगा, अनगिनित कार्यकर्ताओं, नेताओं, मंत्रियों और सांसदों को ऐसे ही फंसाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications