दिल्ली में चला पोषण माह, आतिशी मार्लेना बोलीं- कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में मिलेट्स की अहम भूमिका
दिल्ली में कुपोषण को खत्म करने की मुहिम में आंगनवाड़ी वर्कर्स की मेहनत पर गदगद आतिशी मार्लेना
दिल्ली में कुपोषण को खत्म करने के लिए प्रदेश की सरकार लगातार कई अहम कदम उठा रही है।
लोगों में कुपोषण को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पिछले एक महीने से शहर में अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कुपोषण को खत्म करने की मुहिम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की तारीफ की है।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिल्ली से कुपोषण खत्म करने के लिए शहर के हर हिस्से में शानदार जागरुकता अभियान चलाया। निर्मल छाया काम्प्लेक्स मे आयोजित 'पोषण मार्ट' इसी संकल्प का नतीजा है। यहाँ ज्वार-बाजरे से बनाए पकवानों ने वाकई साबित कर दिया- पौष्टिक खाना स्वादिष्ट भी हो सकता है।
दिल्ली में पोषण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए, शहर भर में एक महीने से हमारी सभी आंगनवाड़ियों में 'पोषण माह' धूमधाम से मनाया गया है। निर्मल छाया काम्प्लेक्स में इसके समापन समारोह में शामिल हुई, आंगनवाड़ी वर्कर्स से खाने को पौष्टिक बनाने में मिलेट्स की भूमिका पर चर्चा की।
पोषण माह के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंची आतिशी मार्लेना ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ जंग में केजरीवाल की सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को और मजबूत बना रही है। इन कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में लाखों परिवार में पोषण को लेकर जागरुकता फैलाने का काम किया है। इस मौके पर आतिशी मार्लेना ने आंगनवाड़ी वर्कर्स से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
आतिशी ने कहा कि कुपोषण को खत्म करने में आंगनवाड़ी वर्कर्स की भूमिका सबसे अहम रही है। पिछले एक महीने में ये वर्कर्स लाखों परिवार तक पहुंचीं और लोगों को उनके खानपान पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया।
उन्हें अच्छी आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें बताया कि कैसे परिवार को छोटे-छोटे बदलाव करके अच्छा पोषण मुहैया कराया जा सकता है। ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज का इस्तेमाल हमे भरपूर पोषक तत्व दे सकते हैं। लिहाजा इन्हें रोज के खानपान में शामिल करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications