Atishi Marlena: CAG रिपोर्ट का सच क्या है, BJP पर कौन सा भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही हैं आतिशी?
Atishi Marlena on CAG report: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) नियुक्त किए जाने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 'आप' नेता ने भाजपा पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
बता दें कि सीएजी की 14 रिपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी के निशाने पर रही है। इस रिपोर्ट को लटकाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के नेता हाई कोर्ट तक पहुंच चुके थे। लेकिन, चुनाव हो गए और तत्कालीन आप सरकार न तो इस रिपोर्ट को सार्वजनिक होने दिया और न ही उसे विधानसभा में ही पेश किया। अब आतिशी दावा कर रही हैं कि वह तो सीएम रहते ही रिपोर्ट विधानसभा के तत्कालीन स्पीकर को सौंप चुकी थीं।

Atishi Marlena: CAG रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में स्पीकर को सौंपने का आतिशी ने किया दावा
सीएजी की रिपोर्ट को लेकर अब आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है, 'मुख्यमंत्री के रूप में मैंने चुनावों से पहले ही सीएजी रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया था। किसी भी स्थिति में रिपोर्ट सदन के पहले सत्र के दौरान पेश होना है।'
Atishi Marlena: बीजेपी पर लगाया CAG रिपोर्ट पर भ्रम फैलाने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया है, 'भारतीय जनता पार्टी जो भ्रम फैला रही है कि उन्होंने रिपोर्ट को पेश करना का फैसला किया है,यह पूरी तरह से गलत है। हमारा यह पक्का मानना है कि सीएजी रिपोर्ट में जो कुछ भी है उसे दिल्ली की जनता के सामने पेश किया जाना चाहिए।'
Atishi Marlena: सीएजी के खुलासों के आधार पर कार्रवाई करने को बजेपी ने बनाया था चुनावी मुद्दा
बता दें कि सीएजी रिपोर्ट को लेकर विवाद नया नहीं है और चुनाव से पहले से ही यह बहुत बड़े विवाद का मुद्दा रहा है। भाजपा की ओर से शुरू से यह आरोप लगाया जा रहा था कि आतिशी की अगुवाई वाली तत्कालीन आप सरकार इसे लटकाए रखना चाहती है और सदन में पेश नहीं होने दे रही। विपक्ष ने दिल्ली चुनावों में भी इसे बहुत बड़ा मुद्दा बनाया था।
Atishi Marlena: सीएजी रिपोर्ट सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल- विजेंद्र गुप्ता
इस बीच बीजेपी की सरकार तीन दिवसीय दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सीएजी की रिपोर्ट सदन में पेश करने वाली है। बीजेपी एमएलए और दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता न्यूज एजेंसी एएनआई से पहले ही कह चुके हैं कि गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएजी रिपोर्ट को सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल किया गया है।
Atishi Marlena: तीन साल से रोकी गई थी सीएजी रिपोर्ट- कैबिनेट मंत्री
उनसे भी पहले दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि सीएजी रिपोर्ट में शराब सप्लाई में गड़बड़ी उजागर की गई है, और अब इसकी सच्चाई बाहर आ जाएगी।
उन्होंने कहा था, 'सीएजी रिपोर्ट को पिछले तीन वर्षों से रोका गया था। जो पार्टी ईमानदार होने का दावा करते है, वह सबसे भ्रष्ट है। वो सीएजी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं होने देना चाहते थे। परफॉर्मेंस-बेस्ड रिपोर्ट यह कहता है कि शराब कि सप्लाई में धांधली हुई है। एक तरफ वे कहते थे कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करना चाहते हैं, लेकिन वो शराब पर काम कर रहे हैं। एक तो शराब घोटाला हुआ है और इसकी सप्लाई में भी अनियमितताएं हुई हैं। अब,सच्चाई सामने आ जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications