Delhi Cabinet News: दिल्ली की नई सरकार पर आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए AAP नेता ने क्या कहा?
Delhi Cabinet News: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने दिल्ली की नई सरकार पर वादा तोड़ने और दिल्ली की जनता के साथ ठगी का आरोप लगाया है। गुरुवार,20 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में दो एजेंडा पारित किए इसमें दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपये देने की बात नहीं है।
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने लोगों को 'धोखा' देने का 'मन बना लिया है'। 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में आ गई हैं उन्होंने सरकार गठन के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक की जिसमें दिल्ली की जनता का दिल जितने का 100 दिन का प्लान तैयार किया गया। इस बैठक में पांच प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।

आतिशी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना
कैबिनेट बैठक के बाद आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'भाजपा ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में ही वे उस योजना को पारित करेंगे जिसमें दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे। नई सीएम रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शाम को 7 बजे पहली कैबिनेट बैठक हुई। महिलाओं को उम्मीद थी कि यह योजना पारित हो जाएगी।"
उन्होंने भाजपा पर पहले दिन से ही वादे तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने योजना पारित नहीं की...भाजपा ने लोगों को धोखा देने का मन बना लिया है,"
CAG रिपोर्ट पेश करेगी दिल्ली सरकार
नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र की प्रमुख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करेगी। बता दें कि ये योजना भी पार्टी का चुनावी वादा है। वहीं भाजपा ने इस योजना को लागू न करने के लिए आप सरकार पर बार-बार निशाना साधा है।
आयुष्मान भारत के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को कुल ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा, जिसमें केंद्र और दिल्ली सरकार ₹5-5 लाख का योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में पिछली सरकार के प्रदर्शन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)रिपोर्ट पेश करेगी। सत्ता में रहने के दौरान आप ने सीएजी की रिपोर्ट को 'रोक' दिया था।
जब मुख्यमंत्री से आप के इस आरोप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यह हमारी सरकार है, एजेंडा हमारा होगा। हमें काम करने दें। उन्हें हमें सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है; उन्होंने सत्ता में रहते हुए जो करना था, वह कर दिया है।"
ये भी पढ़ें: Rekha Gupta Delhi Plan: CM रेखा गुप्ता का क्या दिल्ली के लिए प्लान? 100 दिनों में 5 बड़े मुद्दे












Click it and Unblock the Notifications